फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2023: दशहरे पर बनेगा ग्रहों का दुर्लभ योग, इन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में होगा फायदा

Tue, 24 Oct 2023 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 Oct 2023 06:48 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2023 Three Auspisious Yog Made On Vijayadasmi Festival These 3 Zodiac Sign Will Be Lucky
Dussehra 2023: इस वर्ष दशहरे पर कई तरह के दुर्लभ योग बन रहे हैं।

Dussehra 2023: हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार विजयादशमी का त्योहार हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने दशहरा वाले दिन पर ही रावण का वध किया था इसलिए हर वर्ष दशहरे के पर्व पर देशभर में रावण के पुतले को जलाया जाता है। वहीं एक अन्य मान्यता के अनुसार इस तिथि पर ही मां दुर्गा ने लगातार नौ दिनों तक चलने वाले भीषण युद्ध में महिषासुर का वध किया।



वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार विजयादशमी का पर्व बहुत ही खास और दुर्लभ योग में मनाया जा रहा है। दरअसल वैदिक शास्त्र की गणना के मुताबिक विजयादशमी पर न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण शश राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शश राजयोग बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावा दशहरा पर गुरु और शुक्र ग्रह एक दूसरे के सामने विराजमान होंगे। जिस कारण समसप्तक योग बनने से धन लाभ के प्रबल संकेत है। वहीं तुला राशि में सूर्य-बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। दशहरे पर एक साथ कई शुभ योग बनने से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा सकता है । आइए जानते हैं इस बार का दशहरा किन-किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला होगा। 

Dussehra 2023 Three Auspisious Yog Made On Vijayadasmi Festival These 3 Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का दशहरा बहुत ही शुभ रहने वाला साबित होगा। तुला राशि में ही बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है और दशहरे पर बना शश और धन योग का प्रभाव इस राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत बेहतर होगी। अचानक से धन लाभ के अवसर आपके हाथ लगेंगे। कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए कई अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं। वहीं बिजनेस में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के हर एक सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 

Weekly Horoscope (23-29 Oct): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Dussehra 2023 Three Auspisious Yog Made On Vijayadasmi Festival These 3 Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
दशहरे पर बना कई ग्रहों का दुर्लभ योग कर्क राशि के लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके जो काम लंबे समय से रूके हुए हैं वह अब जल्द ही पूरे होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को लगातार एक के बाद एक खुशियां हासिल होंगी। व्यापार में किया गया निवेश का अच्छा फल आपको प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आय में लगातार इजाफा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2023 Three Auspisious Yog Made On Vijayadasmi Festival These 3 Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
दशहरे के दिन पर बना कई ग्रहों का संयोग कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। शनिदेव आपकी ही राशि में विराजमान हैं ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो काम आपके लंबे समय से रुके हुए है वे अब जल्द ही पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले पहले के मुकाबले बेहतर होगी। धन लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अचानक सुखद समाचारों प्राप्ति होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed