फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा उतार चढ़ाव भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 23 Jun 2024 07:05 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
23 जून का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 23 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर ध्यान देंगे।  साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों की उनके पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। कुछ कठिनाइयां रहने के कारण आपको अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप बिजनेस में यदि कोई बड़ा बदलाव करेंगे, तो वह आपके पार्टनर और आपके बीच किसी लड़ाई झगड़े को उत्पन्न कर सकता है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको उसकी उच्च शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा।

Aaj Ka Rashifal 23 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में फंसने से बचने के लिए रहेगा। जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि परिवार के  सदस्यों में आपसी मनमुटाव चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपको अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर बहुत ही सोच विचार कर धन व्यय करना होगा। व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं अन्यथा आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार मे आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को आज कुछ नये अनुबंधों से  समस्या हो सकती हैं, जिस कारण आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी।  आपने यदि किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश संबंधी फैसला लिया, तो धन हानि की संभावना है। आप यदि किसी को कोई सलाह दे, तो आप बहुत ही सोच विचार कर सलाह लें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जीवनसाथी से आप किसी संतान संबंधित समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी पारिवारिक समस्याएं बड़े सदस्यों की मदद से दूर होती दिख रही हैं।  आपने यदि घर में कुछ बदलाव करने का सोचा था, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। बहन भाई के बीच हो रहे मनमुटाव को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में  लोगों को आपकी बात  पसंद आएगी, लेकिन किसी मनमुटाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed