फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की तीसरी द्दष्टि मंगल पर पड़ने से इन राशि वालों पर पड़ेगी भारी, धन हानि और नौकरी का संकट

Sat, 22 Jun 2024 02:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Jun 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
third aspect of saturn on mangal grah negtive impact on these zodiac signs
मंगल इस समय अपनी ही राशि मेष में मौजूद हैं। 12 जुलाई तक शनि की तीसरी द्दष्टि मंगल पर पड़ेगी। - फोटो : अमर उजाला

सभी ग्रहों में शनि मात्र ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की मंद गति से चलने के वजह से इनका प्रभाव काफी समय तक रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि कुंभ और मकर राशि के स्वामी होते हैं। शनि तुला राशि में उच्च के जबकि मेष राशि में नीच के होते हैं। आपको बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि को तीन द्दष्टियां प्राप्ति हैं तीसरी, सातवीं और दसवीं। ऐसे में शनि की तीसरी द्दष्टि इस समय मंगल पर पड़ रही है। क्योंकि मंगल इस समय अपनी ही राशि मेष में मौजूद हैं। 12 जुलाई तक शनि की तीसरी द्दष्टि मंगल पर पड़ेगी। जिस कारण से कुछ राशि वालों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

third aspect of saturn on mangal grah negtive impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर शनि की तीसरी द्दष्टि का अच्छा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। इस राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। आपको कार्यो में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों ही जगहों पर कुछ अनबन देखने को मिल सकती है। आपको इस समय किसी भी योजना में धन निवेश करने से बचना होगा। आर्थिक द्दष्टि से आने वाला समय आपके लिए कुछ अच्छा नहीं साबित होगा। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो सकती है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में आपको धैर्य बनाकर चलना होगा। 
third aspect of saturn on mangal grah negtive impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
भूमिपुत्र और पराक्रम के देवता मंगल पर शनि की तीसरी द्दष्टि पड़ने के कारण इस राशि के जातकों को कुछ अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कार्यो में लगातार अड़चनें आने से मन में निराशा का भाव रहेगा। आपको बेकार की चीजों में उलझनें से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को उनकी नौकरी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
third aspect of saturn on mangal grah negtive impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शनि की तीसरी द्दष्टि मंगल पर पड़ने के कारण इस राशि के जातकों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। आर्थिक क्षेत्र के मामलों में आपको कुछ हानि भी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में घाटा और कर्ज के चक्कर में कुछ लोगों से धन लेना पड़ सकता है। भूमि संबंधी वाद-विवाद हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में कुछ दिक्ततों का सामना करना पड़ सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed