फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 23 August: मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा समस्या भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 23 Aug 2023 07:10 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
23 August Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 23 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से  खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 23 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखनी होगी। स्वास्थ्य में यदि आपको कोई समस्या उत्पन्न हो रही थी, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आप संतान के लिए अपने कुछ पुराने रीति रिवाज को छोड़कर नए को अपना सकते हैं, लेकिन आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमे आपको परेशानी होगी। आप अपने आर्थिक स्थिति में  गिरावट महसूस करेंगे, उसके कारण आपको निर्णय लेने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश करते हैं, वह  किसी अनुभवी व्यक्तियो के सलाह मश्वरे से आगे बढ़े। आप परिवार के सदस्यों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें।आपका कोई पुराना लेनदेन आज पूरा हो सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर में आपको उछाल देखने को मिलेगा। आपको यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तब वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed