फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 14 May: वृषभ, मिथुन और धनु समेत इन तीन राशि वालों को फायदा मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 14 May 2023 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 14 May 2023 06:49 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं का रहने वाला है। आज आप परेशान रहने के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आज आपको घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। पिताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपके लिए दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप आज किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन में चल रही किसी समस्या को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)ो
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर वहां जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उन्हें अपनी छवि को अच्छा बनाए रखना होगा, नहीं तो उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी काम को लेकर आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप बिखरे व्यापार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके साथ-साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed