Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा कठिनाई भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। काम की अधिकता रहने के कारण आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें,वे आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अपने किसी मित्र की ओर से कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। अपने कोई भी राज किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करने हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं। संतान के मन आज कुछ उलझन रहेंगी,जिनको आप बातचीत के जरिए दूर कर सकते हैं। आपका कोई साथी आपके बीच दरार पैदा कर सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर अपने मित्र से बातचीत करनी होगी,तभी वह पूरा होगा। आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझता दिख रहा है। यदि लंबे समय से कोई काम रुका हुआ था,तो वह भी आज पूरा होगा। किसी कानूनी मामले में आप ढील ना दें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज सुलझता दिख रहा है। किसी काम को लेकर आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपके कुछ शत्रु आपके काम में रोड़ा अटका सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें,नहीं तो उसमें आपको समस्या होगी। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उसमें ढील दे सकते हैं। आपको अपने काम को पूरा करने में आपको कुछ समस्याएं आएंगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह अपने प्रयासों में ढील ना दें।