फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा कठिनाई भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 06 May 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 May 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
06 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 06 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। काम की अधिकता रहने के कारण आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें,वे आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अपने किसी मित्र की ओर से कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। अपने कोई भी राज किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करने हैं।

Aaj Ka Rashifal 06 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं। संतान के मन आज कुछ उलझन रहेंगी,जिनको आप बातचीत के जरिए दूर कर सकते हैं। आपका कोई साथी आपके बीच दरार पैदा कर सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर अपने मित्र से बातचीत करनी होगी,तभी वह पूरा होगा। आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझता दिख रहा है। यदि लंबे समय से कोई काम रुका हुआ था,तो वह भी आज पूरा होगा। किसी कानूनी मामले में आप ढील ना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आज सुलझता दिख रहा है। किसी काम को लेकर आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपके कुछ शत्रु आपके काम में रोड़ा अटका सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें,नहीं तो उसमें आपको  समस्या होगी। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उसमें ढील दे सकते हैं। आपको अपने काम को पूरा करने में आपको कुछ समस्याएं आएंगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह अपने प्रयासों में ढील ना दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed