फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: सिंह और धनु समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 04 Nov 2024 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Nov 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 04 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ और मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह में यदि कुछ बाधा रही थी, तो बहुत ही दूर होगी। परिवार में सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 04 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको व्यर्थ के झगड़ें और झंझटों में पड़ने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कुछ झगड़े बढ़ेंगे। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्या लेकर आने वाला है। आपकी कोई आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। किसी काम के समय से पूरा न होने का कारण आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी। संतान की तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार न लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आपके सहयोगी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में आप कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई धोखा मिल सकता है। संतान को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed