फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु के राशि परिवर्तन करने पर इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी

Sun, 03 Nov 2024 01:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Nov 2024 01:48 PM IST
सार

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए शनि की राशि कुंभ में गोच करेंगे।

विज्ञापन
rahu gochar 2025 rahu transit in kumbh these zodiac sign will be lucky rashi
राहु राशि परिवर्तन 2025 - फोटो : अमर उजाला

Rahu Gochar 2025:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया और पापी ग्रह माना गया है। राहु हमेशा वक्री गति से चलते हैं यानी राहु किसी राशि में आगे की तरफ बढ़ने की बजाय पिछली राशि में चलते हैं। आपको बता दें कि राहु अभी गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं और राहु अब मेष राशि में न जाकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 18 मई 2025 को राहु राशि परिवर्तन करते हुए शनि की राशि कुंभ में आ जाएंगे। राहु इस राशि में करीब 18 महीनों तक रहेंगे फिर मकर राशि में गोचर होंगे। राहु के साल 2025 में शनि की राशि में कुंभ में आना कुछ राशि वालों के लिए बड़ा ही अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं राहु किन-किन राशि वालों को बना देंगे मालामाल। 

rahu gochar 2025 rahu transit in kumbh these zodiac sign will be lucky rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु का गोचर तीसरे, छठे भाव और एकादश भाव में शुभ माना जाता है। राहु का गोचर साल 2025 में मेष राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में एकादश भाव में होगा। ऐसे में आपकी सभी तरह के इच्छाएं पूरी होंगी। जो काम लंबे समय तक अधूरे थे वह अब जल्दी ही पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार और करियर के क्षेत्र में आपको खूब अच्छा मुनाफा और लाभ मिलेगा। समाज में आपकी ख्याति चारों तरफ बढ़ेगी। नया साल आपके लिए बहुत कुछ लेकर आने वाला है। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बनेंगे। 
rahu gochar 2025 rahu transit in kumbh these zodiac sign will be lucky rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
साल 2025 में राहु का कुंभ राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए छठे भाव में होगा। राहु एकादश की तरह छठे भाव में शुभ फल देने वाले होते हैं। ऐसे में कन्या राशि वालों के लिए आने वाला नया साल बहुत ही शुभ साबित होगा। लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। जीवन में जो परेशानियों या कष्ट आपको मिल रहे होंगे वह राहु के कुंभ राशि में गोचर करते ही समाप्त हो जाएंगे। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में चलने वाले वाद-विवाद खत्म होंगे। खर्चों में कमी आएगी। परिवार में सभी का सहयोग आपको मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu gochar 2025 rahu transit in kumbh these zodiac sign will be lucky rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
साल 2025 में राहु का गोचर आपके लिए तीसरे भाव में होगा। तीसरे भाव में राहु का होना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। जो काम आपके रूके हुए होंगे वह साल 2025 में राहु के राशि परिवर्तन करते हुए पूरे होने लगेंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। सफलता के नए-नए दरवाजे आपको मिलेगे। आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में कई योजनाएं आपके लिए लाभदायक और सफल रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों लिए भी साल 2025 में राहु का गोचर और यहां आपके तीसरे भाव में बैठने से बहुत ही अच्छा साबित होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed