फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : कन्या और तुला राशि वालों को मिल सकता है संपत्ति सुख, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Wed, 01 May 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 01 May 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
01 May Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 01 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस कि किसी गलत बात पर हां में हां न मिलाएं। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी नए घर मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। घर में किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च बढ़ेगा। आप अपने काम में ढील न दें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 01 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप काफी लंबे समय से व्यस्त रहेंगे और इस वजह से आप अपने व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं पर ध्यान दें और उन्हें समय रहते पूरा करें। परिवार में लोगों को आप यदि कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दे सकता है, जिसे आप पूरी करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। कुछ मौसमी प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को साझा करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी के कारण काम करने में कुछ समस्या आएगी। यदि ऐसा कुछ हो, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप यदि किसी को धन उधार लेने से पहले आपको उसे उतारने के बारे में सोचना होगा, नहीं तो बाद में समस्याएं आ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed