Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं जिससे आपके भीतर का आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। आप अपनी कमियों पर काबू करने का प्रयास करें इससे आपके भीतर अविश्वास की भावना जाग्रत नहीं होगी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं और प्रेमी को भी इसका अहसास दिला सकते हैं लेकिन शायद आज प्रेमी का मिजाज अच्छा ना रहें। उनका मूड ठीक करना आपकी जिम्मेदारी बनती है इसीलिए कोई उपहार देकर या उनका मन बहलाकर उन्हें खुश करने की कोशिश कीजिए, यह आप दोनों को और करीब लाएगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेमी के व्यवहार में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको लगेगा कि वह बहुत ही ज्यादा भावुक व आवेशी हो रहा है लेकिन दूसरे ही पल आपको महसूस होगा कि वह वह अचानक चुप सा कहीं खो गया है। उसकी योजना या भाव आपके सामने आज अस्पष्ट रह सकते हैं।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका दिन आज बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है और आज आप किसी बात को लेकर अपने प्रेमी के सामने झूठ का सहारा भी ले सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि दिन अच्छा बना रहे तब आप दोनों को कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए।