फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar: मायावी ग्रह राहु करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, चमक उठेगी इन चार राशियों की किस्मत

Sat, 25 May 2024 01:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 May 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
rahu transit in uttarabhadra nakshatra these zodiac sign will be lucky
कुंडली में राहु की स्थिति से व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में राहु ग्रह को पापी और छाया ग्रह माना जाता है। कुंडली में राहु की स्थिति से व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है। शनि की तरह ही राहु धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में 18 महीनों तक रहते हैं। राहु हमेशा उल्टी चाल से ही चलते हैं। राहु के गोचर का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का पड़ता है।  राशि परिवर्तन के साथ राहु नक्षत्र भी बदलते हैं जिसका प्रभाव भी जातकों के जीवन पर पड़ता है। राहु इस समय बुध के नक्षत्र रेवती में हैं और 08 जुलाई 2024 को शनिदेव के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु का शनि के स्वामित्व वाले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने पर इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इस परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह राशियां जिसके ऊपर राहु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

rahu transit in uttarabhadra nakshatra these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राहु के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा और शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। राहु के प्रभाव से इस राशि के जातकों के हर एक काम पूरे होंगे। कई तरह के शुभ समाचारों की भी प्राप्ति हो सकती है। अटके हुए काम अब राहु के प्रभाव से पूरे होंगे। किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। धन लाभ और सफलता प्राप्त करने के अच्छे योग बन रहे हैं। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको अब मिलने शुरू हो जाएंगे। परिवार में सुख-शांति और संपन्नता रहेगी। 
rahu transit in uttarabhadra nakshatra these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित होगा। राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से आपको अपने करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। कोई बड़ी खुशखबरी राहुदेव आपको दिला सकते हैं। आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने के योग बन रहे हैं। धन लाभ के कई नए स्त्रोत विकसित होंगे। घर पर खुशनुमा माहौल बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu transit in uttarabhadra nakshatra these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
शनि के नक्षत्र में राहु का प्रवेश मकर राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राहु की विशेष कृपा रहेगी जिससे आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके धन, आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। करियर में आपको तरक्की मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको उपलब्धि हासिल होंगी। निवेश में आपको अच्छा लाभ होगा। आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
rahu transit in uttarabhadra nakshatra these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को राहु का नक्षत्र परिवर्तन नौकरी, व्यापार और सेहत के नजरिए से बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। करियर में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। हर एक काम में सफलता मिलेगी। आपको अपने भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed