गुरुवार 4 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। कामकाज को लेकर दुःखी बैठने के लिए यह जीवन बहुत क़ीमती है। हालाँकि कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। अगर आप कार्यक्षेत्र में तनाव लेंगे, तो इससे आपके अलावा किसी और का नुक़सान नहीं होगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- आज यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।