फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 सितंबर राशिफल: महीने का आखिरी दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली

Mon, 30 Sep 2019 12:13 PM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
30 september 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशिफल
सोमवार, 30 सितंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
30 september 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। इस समय अपने साहस को बटोरें तथा समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज आप के लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

30 september 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिनस्थों से विरोध हो सकता है। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 september 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक सन्दर्भ में आप कार्य विस्तार योजनायों को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे वह हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
30 september 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। कमीशन,वाहन और कृषि से संबंधित व्यवसाय में अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed