रविवार 23 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी। खुद को एक जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएं, जो जिंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है। साथ ही इस राह में आने वाले गड्ढों और दिक्कतों से दिल छोटा न करें। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, लेकिन हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
ज्यादा शराब पीने और तेज गाड़ी चलाने से बचें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आज आपका जीवनसाथी बद-से-बदतर व्यवहार कर सकता है। बागबानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा। साथ ही साथ बीते दिनों की गई मेहनत भी रंग लाएगी। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल कानूनी दखल फायदेमंद नहीं रहेगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से विपरीत लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं। आज का दिन वाक़ई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है। इसमें कोई शक़ नहीं है। किसी भी चीज़ की अति से बचें, नहीं तो सेहत ख़राब होने के आसार हैं।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
गर्भवती महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जाएगा। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। आज की शाम दोस्ती के नाम होगी। दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज़ से ज़रा संभलकर रहें।