दुनिया में हर व्यक्ति एक दूसरे से अलग है। प्रत्येक व्यक्ति का रहने बात करने का तरीका और लहजा अलग होता है। कुछ लोग बहुत ही हंसमुख स्वभाव के होते हैं और बहुत ही जल्दी सबसे घुलमिल जाते हैं और अपनी बातों को दूसरों के साथ साझा करते हैं तो वहीं कुछ लोग बहुत ही अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि काफी हद तक व्यक्ति के स्वभाव पर उसकी राशि का भी प्रभाव पड़ता है क्योंकि राशियां अलग-अलग तत्व की होती हैं और इन राशियों के स्वामी ग्रह भी अलग-अलग होते हैं। इस कारण राशियों के जातक के स्वभाव पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक राशि के अपने अलग गुण-दोष होते हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियों को बारे में बताया गया है जिनके जातक बहुत ही अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं ये लोग जल्दी अपने मन की बात किसी को नहीं बताते हैं। यदि कोई इनके मन की बात जानना भी चाहे तो उसे बहुत प्रयास करने पड़ते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है ये पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है। तो आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातक नहीं बताते हैं अपने मन की बात।
अंतर्मुखी होते हैं इन राशियों के जातक, किसी को नहीं बताते हैं अपने मन की बात
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:50 PM IST
सार
प्रत्येक राशि के जातक के अपने गुण और दोष होते हैं। राशि का प्रभाव जातक के स्वभाव पर भी पढ़ता है। ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी बताई गई हैं जिनके जातक बहुत ही अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने मन की बाते किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन