{"_id":"59abcec54f1c1be3278b4e88","slug":"sun-mount-in-palmistry-to-makes-fame-and-wealth-person","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हस्तरेखा: जिनके हाथों पर बनते हैं ऐसे निशान, जीवन में कभी नहीं होते निराश","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हस्तरेखा: जिनके हाथों पर बनते हैं ऐसे निशान, जीवन में कभी नहीं होते निराश
हथेली में कई तरह की रेखाएं और निशान होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार रेखाएं भविष्य में होने वाले अच्छे और बुरे प्रभाव के बारे में बताती हैं। हथेली में सूर्य पर्वत का होना व्यक्ति के मान-सम्मान और यश में वृद्धि करता है। अनामिका अंगुली के नीचे वाले भाग को सूर्य पर्वत के नाम से जाना जाता है। सूर्य पर्वत पर कई तरह के दुर्लभ निशान होते है। आइए जानते है कि कौन से निशान शुभ होते है।
सूर्य रेखा बहुत कम लोगो के हाथो में बनती है। अगर सूर्य रेखा आपकी हथेली पर है और कोई रेखा इसको कहीं से भी इसको काट न रही हो तो इसको बहुत शुभ लक्षण माना जाता है। ऐसा व्यक्ति समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त करता है।
हमारी हथेलियों पर कई तरह के चक्र बने हुए होते है लेकिन इन चक्रो का हर पर्वत पर शुभ नहीं माना जाता लेकिन यदि यही चक्र सूर्य पर्वत पर बने तो वह व्यक्ति विलक्षण प्रतिभा का धनी होता है। वह अपने जीवन में पद के साथ ढ़ेर सारी दौलत प्राप्त करता है।
यदि सूर्य पर्वत पर कोई गोला यानि वृत जैसा आकार बने तो उसके जीवन में कभी भी कोई असफलता नहीं आती है वह हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर त्रिकोण का बनना काफी शुभ लक्षण माना गया है। ऐसा व्यक्ति तेज दिमाग का होने के साथ नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है। वह महत्वपू्र्ण पद प्राप्त करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।