फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा: हथेली पर बनी तीन रेखाएं होती हैं खास, जो बदल देती हैं व्यक्ति का जीवन

Thu, 05 Nov 2020 05:38 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 05 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
palmistry jivan rekha bhagya rekha mastishk rekha are main in the palm
palmistry

हस्तरेखा शास्त्र बहुत ही प्राचीन शास्त्र है, बहुत पहले से ही हाथों की रेखाओं को देखकर मनुष्य के जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों को रेखाओं का भली भांति ज्ञान होता है, जिससे वे किसी भी व्यक्ति की हाथों की रेखाओं के बारें में देखकर उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। ज्योतिष के अनुसार मेहनत के साथ प्रत्येक व्यक्ति के हाथों की रेखाएं भी उसका भविष्य तय करती हैं। क्योंकि जीवन में सफल होने के लिए भाग्य का अच्छा होना भी आवश्यक है। हाथेली में मौजूद हर रेखा महत्व रखती हैं, लेकिन तीन रेखाओं को सबसे ज्यादा मुख्य माना गया  है। जानते हैं कि कौन सी रेखाएं हथेली में सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं। 

palmistry jivan rekha bhagya rekha mastishk rekha are main in the palm
palmistry

भाग्य रेखा- जातक की हथेली में यह रेखा ही तय करती है कि उसका आने वाला जीवन कैसा होगा। किसी भी व्यक्ति की भाग्य रेखा पर निर्भर करता है कि उस व्यक्ति का भाग्य उसका कितना साथ देगा। जीवन में व्यक्ति को कितनी सफलता या असफलता मिलेगी। हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार यह बहुत ही महत्वपूर्ण रेखा होती है। जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा बिना टूटे गहरी और स्पष्ट रुप से दिखाई देती है, उसका भविष्य बहुत उज्जवल होता है। ऐसे जातक कम समय और कम परिश्रम में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। लेकिन जिन लोगों की भाग्य रेखा सही और स्पष्ट नहीं होती है, उन्हें सफलता पाने के लिए जीवन में बहुत संघर्ष और मेहनत करनी पड़ती है। 

palmistry jivan rekha bhagya rekha mastishk rekha are main in the palm
palmistry

जीवन रेखा- तर्जनी उंगली के पास शुक्र पर्वत के ठीक नीचे से आरंभ होने के बाद जो रेखा मणिबंध की ओर जाती है वह जीवन रेखा होती है। विशेषज्ञो के मुताबिक किसी व्यक्ति की जीवन रेखा अगर टूटी-फूटी और छोटी होती है, तो यह उसकी कम उम्र को दर्शाती है। वहीं लंबी जीवन रेखा लंबी उम्र को दर्शाती है। लेकिन कोई अन्य रेखा जब इसके समानांतर रुप से चलती है तो इसके अशुभ प्रभाव को दूर कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry jivan rekha bhagya rekha mastishk rekha are main in the palm
palmistry

मस्तिष्क रेखा- यह रेखा जीवन रेखा से मिलकर ही आरंभ होती है। मस्तिष्क रेखा व्यक्ति की बुद्धि और ज्ञान को दर्शाती है। जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा जरा से भी अंतर से प्रारंभ होती हैं, उनके विचार बहुत स्वतंत्र होते हैं। जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा में ज्यादा दूरी होती है वे लोग बिना सोच-विचार के कोई भी कार्य कर जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed