Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 31 मार्च: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
किसी खास चीज को लेकर आज मन में एक साथ कई तरह के विचार आएंगे। सही वाणी बोलें। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी
अंक — 2
व्यापार में आज घाटा हो सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा।
शुभ अंक — 42
शुभ रंग — पीला
अंक — 3
आज काम में मन नहीं लगेगा। बल्कि आप आज बोरियत महसूस करेंगे। आप अपने घर के लिए कुछ जरुरी सामान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज पुरानी यादें ताजा होंगी।
शुभ अंक — 11
शुभ रंग — नीला
अंक — 4
गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — फिरोजी