अंक ज्योतिष 15 मार्च: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
आपकी सेहत के लिए दिन नाजुक रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होगी। व्यापारिक स्थिति को सही आंकलन की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद
अंक - 2
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 3
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
अंक- 4
आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा