दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए आत्ममंथन और दृष्टिकोण बदलने का संकेत दे रहा है। आप स्वभाव से नेतृत्वकर्ता होते हैं, लेकिन इस समय आपको सुनना भी सीखना होगा। अगर आपने हाल में कोई निर्णय जल्दबाज़ी में लिया है, तो उसे आज दोबारा सोचने का समय है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
भावनाओं का प्रवाह आज तेज़ रहेगा। कोई पुरानी बात या स्मृति आपको विचलित कर सकती है, लेकिन वही आपके अंदर की संवेदनशीलता को उभार कर रखेगी। आज आपकी कल्पना शक्ति और रचनात्मकता अपने चरम पर हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आपके लिए आज का दिन ज्ञान, संवाद और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिए अत्यंत शुभ है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपकी सोच को गहराई देगा या किसी समस्या का समाधान सुझाएगा। भाग्य का साथ मिलने वाला है, लेकिन प्रयास आपको ही करना होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
थोड़े अनिश्चितता भरे हालात बन सकते हैं, लेकिन यही आपको कुछ नया सोचने और करने के लिए मजबूर करेंगे। आज आप किसी पुरानी समस्या का प्रैक्टिकल हल खोज सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तकनीकी या प्रणालीगत बदलाव लाभकारी होंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला