अंक ज्योतिष 09 अप्रैल 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक – 1
कामकाज के लिए दिन अच्छा है। रियल एस्टेट में आपका रुपया अटक सकता है। बिना जाने-बूझे धन न लगाएं। अपनी माता का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में सहयोग देगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नीला
अंक - 2
सरकारी काम बनेंगे। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। यदि शादी योग्य हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं व्यापार में कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका भी फैसला हो जाएगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – फिरोजी
अंक - 3
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बनते नजर आ रहे हैं। प्रयत्न करते रहें। बहन के साथ आज खूब बनेगी। बेटी के भविष्य के लिए आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी
अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर में विवाद हो सकता है। पिता पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला