Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 04 January 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आप बेहद व्यवहारिक और जड़ से जुड़े हुए इंसान हैं, कल्पना से दूर रहना पसंद करते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए बड़ी नौकरी या रिश्तेदार के मदद की जरुरत नहीं है,आप सक्षम हैं। किसी का नजरिया या पसंद अलग है इस आधार पर आप उसे जज करें ये सही नहीं होगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- सफेद
अंक 2
आपको ज्यादा कठोर या अमर्यादित होने से बचना चाहिए,आपकी छवि खराब हो सकती है। सुनिश्चित करें कि कार्यस्थल के लोग ये जान सकें कि आप कितना योगदान देने में सक्षम हैं। चारों तरफ से मिलने वाली प्रशंसा आज आपका सारा तनाव दूर कर मूड खूश कर सकती है।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- हरा
अंक 3
आपके लिए सीमा के कोई मायने नहीं है ,संतुलन बनाए रखना सबसे अहम होगा।वित्तीय स्तर पर अच्छे मैनेजमेंट के कारण भविष्य के लिए कुछ बचाने में सफल रहेंगे। परिवार के लिए जितना भी कर सकें कम होगा,उनके प्यार की कीमत नहीं चुका सकेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
काम अच्छे तरीके से हो इसके लिए जो नहीं आता उसे बेझिझक सीखने का प्रयास करेंगे। ग्रहों की स्थिति के कारण आप कई भावनाओं में उलझे रहेंगे इसे संतुलित करना होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल