अंकज्योतिष 22 सितंबर: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौनसा होगा
अंक - 1
नाम अक्षर - A I J Q Y
आज मन विचलित रहेगा। प्रेमी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मन में संतुष्टि का भाव लाने के लिये काम में मन लगाएं। जल्दी में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार के लिए कुछ नई वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - बैंगनी
अंक - 2
नाम अक्षर - B K R
आर्थिक रूप से आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। वाहन चलाते समय अपने पास जरूरी कागजात अवश्य रखें। सीट बेल्ट और हेलमेट का अवश्य ध्यान दें। स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान दें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आभूषण या अन्य उपहार की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - लेमन
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S
जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएं। जल्दबाजी में फैसले न करें। यात्रा से फायदा कम मिलेगा। अपरिचित व्यक्तियों से दोस्ती घातक साबित होगी। वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - हल्का नीला
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T
आर्थिक रूप से लेन-देन करने के लिए दिन ठीक नहीं है। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। संतान का ट्रांसफर हो सकता है। यात्रा कर रहे हैं तो सामान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लेमन