Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 6 नवंबर 2021 : शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डांट-फटकार का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पैसों के मामले में मजबूत रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में रूकावटें रहेंगी। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 3
आज आपको मानसिक एवं शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप योग तथा मनोरंजन का सहारा लें, इससे आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। शादीशुदा जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक 4
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य संपन्न हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, तो असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नारंगी