जिस तरह से ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व होता है। उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। जैसे नाम के अनुसार राशि होती है वैसे ही हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
1 अंक वालों के जनसंपर्क में आज वृद्धि होगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। घर में आनन्द रहेगा।
2 अंक वालों की मुलाकात आज पुराने मित्रों से हो सकती है। परिजनों से संबंध अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। छोटी एवं सुखद यात्रा के योग हैं।
3 अंक वाले जातकों का आज किसी अप्रिय घटना के चलते मन अशांत रहेगा। मान-प्रतिष्ठा को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापारिक स्थिति व लाभ से संतुष्ट रहेंगे।
4 अंक वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। योजना के अनुसार काम न होने से निराशा होगी। व्यावसायिक लेन-देन में सचेत रहें। वाद विवाद से बचें।