Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 20 नवंबर 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
आज आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश जरूर करें। अतिरिक्त आय के लिये सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा है। जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
अंक- 2
किसी भी प्रकार का पारिवारिक हस्तक्षेप आपकी कोशिशों को आगे नहीं बढ़ने देगा। मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
आज की सकारात्मक सोच जीवन में प्रगति लाएगी। प्रतिस्पर्धा तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
आज आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला