फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Nautapa 2021 date know astrological prediction for monsoon

Nautapa 2021: आज से नौतपा शुरू, तेज गर्मी झुलसाएगी, अगले चार महीने में बारिश के 44 योग

Tue, 25 May 2021 05:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 25 May 2021 05:58 AM IST
सार

  • मंगलवार से रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। यानी नौतपे के दिन शुरू हो जाएंगे।
  • 25 मई से 3 जून तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आने से तेज गर्मी झुलसाएगी।
  • वृषभ राशि में चार ग्रहों की युति होने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा।
  • इस साल आवर्त नामक मेघ में भरपूर पानी बरसेगा।

विज्ञापन
Nautapa 2021 date know astrological prediction for monsoon
नौतपा 2021: 25 मई से 3 जून तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आने से तेज गर्मी झुलसाएगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार से रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। यानी नौतपे के दिन शुरू हो जाएंगे। 25 मई से 3 जून तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आने से तेज गर्मी झुलसाएगी। इस दौरान वृषभ राशि में चार ग्रहों की युति होने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा। ज्योतिषियों का मानना है कि तेज गर्म हवाएं चलेंगी। आगजनी और बीमारियां बढ़ने की आशंका भी है। जबकि 3 जून के बाद बारिश होने की संभावना है। हालाकि वर्षा काल 20 जून से शुरू होगा और सूर्य 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

Nautapa 2021 date know astrological prediction for monsoon
नौतपा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिषविद् पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 25 मई से 3 जून तक नौतपा रहेगा। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र है। इस नक्षत्र में चंद्र उच्च के होते हैं। इसी नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से इस काल में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर होगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इसका असर सभी तरफ दिखाई देगा। खासकर पशुओं को विभिन्न प्रकार के रोग के होने का भय है। नौतपा के आरंभ में चार ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र व राहु, एक साथ वृषभ राशि में स्थित होंगे। इससे वाहन दुर्घटनाएं, जन-धन हानि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nautapa 2021 date know astrological prediction for monsoon
नौतपा 2021 - फोटो : PTI

दूसरी ओर, 30 मई को नौतपे में ही बुध ग्रह वक्री होगा। दो दिन बाद शुक्र भी बुध का साथ छोड़ देगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के योग बनेंगे। यूपी, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात के कच्छ और ओडिशा में भी तेज हवा के साथ वर्षा का योग बनेगा। साथ ही तिलहन, तुअर, मटर, रुई, काली मिर्च, शकर, नमक के भावों अचानक गिरावट आ सकती है। चांदी के भाव भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन

Nautapa 2021 date know astrological prediction for monsoon
नौतपा 2021 - फोटो : अमर उजाला
इस साल आवर्त नामक मेघ में बरसेगा भरपूर पानी

ज्योतिषियों के अनुसार, इस वर्ष नवमेघों में आवर्त नामक मेघ वृष्टि करेगा। इस साल का राजा मंगल है। मंगल के पास ही बारिश का विभाग भी है, जो जल के क्षय का द्योतक है। हालांकि भारत एवं अमेरिका में भारी वर्षा के योग बनेंगे। हवा तेज गति से चलेगी। 3 जून को मध्य प्रदेश में भी वर्षा हो सकती है। रोहिणीवास तट पर होने से समयनिवास धोबी के घर में रहेगा। चार महीने के वर्षाकाल में कुल वृष्टि योग 44 है, जिसमें आषाढ़ में 14, श्रावण में 12, भाद्रपद में 14, अश्विन में 3 योग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed