बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 2020: बुध ग्रह 28 नवंबर को अपनी राशि बदल रहे हैं। इस दिन बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 17 दिसंबर तक यहीं विराजमान रहेंगे। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है जो बुध को अपना शत्रु मानते हैं। अतः इस राशि में बुध की स्थिति बहुत सहज नहीं रहेगी। इस दौरान पांच राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी।
Mercury Transit 2020: कल बुध देव बदल रहे हैं अपनी राशि, इन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको चर्म रोग, एलर्जी, पेट संबंधी विकार, तथा दवाओं के रिएक्शन का खतरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। भारतीयों को परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें और भाईयों से मतभेद भी न बढ़ने दें।
यह गोचर आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का कारण भी बन सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी दान-पुण्य भी करेंगे। कष्ट कर यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिक खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी से इनकार नहीं किया जा सकता है।
माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मित्रों तथा संबंधियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। विवादों से दूर ही रहें। यात्रा देशाटन के समय सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
बुध का गोचर आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ा सकता है। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। सरकारी विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।