03 नवंबर को बुध देव तुला राशि में मार्गी हो रहे हैं। इस राशि में बुध देव 28 नवंबर तक स्थित रहेंगे। बुधदेव की इस राशि में सीधी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों को इस अवधि में सावधान रहने की जरूरत होगी। इन राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना अशुभ होगा। आइए जानते हैं इस दौरान किन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है -
बुध मार्गी आज, इन 4 राशि वालों की बढेंगी समस्याएं, जानें प्रभाव
वृषभ राशि
बुध का उदय होना कार्य व्यापार की दृष्टि से थोड़ा तनाव दे सकता है क्योंकि आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। किसी को अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें नहीं तो आपके अपने व्यापार के लिए उचित समय पर धन उपलब्ध होना मुश्किल हो जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी किंतु दीपावली के बाद ग्रह गोचर में थोड़ा और परिवर्तन आएगा इसलिए बेहतर रहेगा झगड़े विभाग से भी दूर ही रहें।
बुध संतान संबंधी चिंता से मुक्ति प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अति अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा जन्म स्थान से दूर किसी अन्य देश-प्रदेश में शिक्षा के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
बुध का मार्गी होना आपके लिए अत्यधिक व्यय और यात्राएं करने का द्वार खोल देगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। शादी विवाह अथवा मांगलिक समारोह में धन का अधिक व्यय होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक हासिल करने के लिए और प्रयास करने होंगे। आय और व्यय का अनुपात बराबर रहेगा। जितनी आमदनी होगी उतना ही खर्च भी होगा। इसलिए अपव्यय से बचें।
स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। पेट संबंधी विकार, चर्म रोग तथा हृदय विकार से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रकारी आप के खिलाफ सक्रिय रहेंगे। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। किसी अप्रिय समाचार अथवा पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति बढ़ सकती है। भावनाओं में बह कर लिया गया निर्णय भी अंत में हानि प्रद ही सिद्ध होगा इसलिए बहुत सोच समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें।