बुध देव 3 नवंबर को तुला राशि में मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले बुध 14 अक्तूबर को तुला राशि में वक्री हुए थे। बुद्धि और तर्कशक्ति का कारक ग्रह अब 28 नवंबर को तुला से वृश्चिक राशि में जाएंगे। बुध की इस सीधी चाल का प्रभाव सात राशियों पर बेहद शुभ पड़ेगा। ये सात राशियां इस प्रकार हैं -
बुध की सीधी चाल इन सात राशियों के लिए जीवन में लाएगी खुशियों की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
कार्य-व्यापार की दृष्टि से यह अवधि अति उत्तम रहेगी। नया व्यापार आरंभ करने अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के भी अवसर आयेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए भी यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। अतः अत्यधिक लाभ के लिए काम में और समय लगाएं। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सकारात्मक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से भी सहयोग के योग हैं।
सिंह राशि
इस अवधि में आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपने कुशल नेतृत्व शक्ति और अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने का शुभ फलकारी होगा।
कन्या राशि
यह अवधि आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए ऐसे समय में कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर हाथ से न जाने दें, विलंब न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान वाहन के भी खरीदने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
रुके हुए कार्यों का निपटारा करने में सहायक सिद्ध होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। आध्यात्मिक उन्नति होगी और धार्मिक समारोहों में भी दान पुण्य करेंगे। दीपावली बाद पारिवारिक के कारण मानसिक अशांति बढ़ सकती है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा।