फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीन संक्रांति 2021: 14 मार्च से लगेगा खरमास, इन राशियों के लिए होगा लाभकारी

Fri, 12 Mar 2021 03:30 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 12 Mar 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Meen Sankranti 2021 these five zodiac signs to benefit during meen sankranti
मीन संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला

मीन संक्रांति 14 मार्च को है। सूर्य ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने को मीन संक्रांति कहा जाता है। इस राशि में सूर्य देव 14 अप्रैल तक स्थित रहेंगे। मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है और सूर्यदेव जब बृहस्पति की राशि में आते हैं तो खरमास लग जाता है। अतः 14 मार्च से 14 अप्रैल 2021 तक खरमास रहेगा। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। सूर्य देव के मीन राशि में आने से कुछ राशियों के जातकों को लाभ की प्राप्ति होगी। ये राशियां इस प्रकार हैं - 

Meen Sankranti 2021 these five zodiac signs to benefit during meen sankranti
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि: आपके कार्य-व्यापार में होगी तरक्की

इस अवधि में आपके कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहें हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सुख-सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिणाम सुखद और चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Meen Sankranti 2021 these five zodiac signs to benefit during meen sankranti
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि: परिस्थितियां होंगी आपके अनुकूल 

सूर्य देव का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिल सकता है। अगर कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से प्रभाव अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meen Sankranti 2021 these five zodiac signs to benefit during meen sankranti
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: विद्यार्थियों को मिलेंगे शानदार परिणाम

इस अवधि में शोध कर रहे विद्यार्थियों को बेहद ही शानदार परिणाम मिल सकते हैं। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी कल्पनाशीलता के शुभ प्रभाव के परिणाम स्वरूप नए नए विचारों का जन्म होगा रचनात्मक कार्यों में अच्छी सफलता हासिल करने के योग हैं। व्यापारियों के लिए आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Meen Sankranti 2021 these five zodiac signs to benefit during meen sankranti
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि: पराक्रम और शौर्य में होगी वृद्धि 

सूर्य का यह गोचर आपको अत्यधिक प्रभावशाली, ऊर्जावान और त्वरित निर्णय लेने वाला बनाएगा। आप एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। यह समय इतना अनुकूल है कि कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो या अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो सफल रहेंगे अवसर जाने न दें। अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।सामाजिक पद-प्रतिष्ठा और जिम्मेवारी भी बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed