Masik Rashifal June 2021: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी मासिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे मासिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह महीना आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस महीने आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। मासिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जून का महीना 4 राशियों के लिए शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। मेष, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को इस महीने कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है, इस कारण इन्हें आर्थिक, पारिवारिक, करियर, वैवाहिक, व्यापारिक आदि क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। अब चलिए विस्तार से पढ़ते हैं जून माह की चार भाग्यशाली राशियों का भविष्यफल।
Masik Rashifal June 2021: जून का महीना इन राशियों के लिए है खास, होगी खुशियों की बारिश
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के जून माह की शुरुआत में परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। करिअर-कारोबार में प्रगति होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। माह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन, पैतृक संपत्ति आदि के मामलों को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है।
यात्रा होगी सुखद
माह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक होगी। राजनीति एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। लोग आपके फैसलों की सराहना करेंगे। 20 जून के बाद योजना के अनुसार कार्य नहीं होने या फिर उसमें बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा।
परिश्रम का मिलेगा शानदार फल
इस दौरान आपको कठिन परिश्रम करने पर ही फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंचित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। साथ ही उतावलेपन से बचें। अपने व्यस्ततम समय में जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को जून माह के पूर्वार्ध में सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करिअर-कारोबार की दिशा में उठाए गये कदम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपना बेहतर आउटपुट देने में कामयाब रहेंगे। हालांकि इस दौरान नए संबंधों के कारण पुराने संबंधों की उपेक्षा करने से बचें। यदि आप कोई काम पार्टनरशिप में करने जा रहे हैं या फिर करते हैं तो धन एवं पेपर वर्क को लेकर सारी बातें स्पष्ट करके आगे बढ़ें।
विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। माह के उत्तरार्ध में भाग्य अथवा दूसरों के भरोसे बैठने की बजाय समय पर कार्य करने पर ही अपेक्षा के अनुरूप फल प्राप्ति होगी। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। माह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का उतावलापन आपकी बनी बात को बिगाड़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें और सोच-समझकर ही प्रेम की पींग बढ़ाएं। आपके प्रेम-संबंधों को लेकर घर में विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। पिता अथवा पिता समान व्यक्ति का निरादर भूलकर भी न करें। माह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए जून माह के पूर्वार्ध में जीवन की कुछेक चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तकरार करने की बजाय तालमेल बिठाकर चलने में ही समझदारी है। अनावश्यक चीजों पर जेब से ज्यादा खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। माह के मध्य में करिअर और कारोबार में मन मुताबिक प्रगति देखने को मिलेगी।
धन निवेश का मिलेगा लाभ
पूर्व में किए गये धन निवेश या प्रयास का लाभ होता दिखेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा और परिवार के संग हंसी-खुशी पल बिताने का मौका मिलेगा। भूमि-भवन, पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। महिलाओं का मन पूजा-पाठ में ज्यादा लगेगा।
गुप्त शत्रुओं से रहें सतर्क
गुप्त शत्रुओं ओर सेहत को लेकर खूब सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपका खेल बिगाड़ने अथवा आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। लव पार्टनर हो या परिजन, उन्हें विश्वास में लेकर चलना ही उचित रहेगा। विशेष रूप से खान-पान का ख्याल रखें क्योंकि पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस माह आपदा में अवसर की तलाश करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए डटे रहना चाहिए क्योंकि ईश्वर भी उन्हीं का साथ देता जो प्रयास करते हैं। चमत्कारिक रूप से सभी समस्याएं भले ही दूर न हों लेकिन यकीन मानिए माह के मध्य तक आप अपने कौशल और आत्मबल से बड़ी चुनौतियों से पार पाने में काफी हद तक कामयाब हो जाएंगे।
अधिक स्रोतों से होगी आमदनी
आय के नए स्रोत बनेंगे। सत्ता पक्ष से भी लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपको चाहे-अनचाहे लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। माह के उत्तरार्ध में धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपको अपनी परिस्थिति में सकारात्मक बदलाव होता नजर आएगा। इस दौरान अपनी जेब के अनुसार धन खर्च करें।
रोजगार के मिलेंगे अवसर
बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह के नये प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत अनदेखी करने की बिल्कुल भूल न करें।