फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशियों के बीच हुई शादी के बाद आती हैं कई दिक्कतें, सोच समझ कर लें फैसला

Thu, 15 Jul 2021 11:51 AM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 15 Jul 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Marriage between these zodiac signs are very challenging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी भी व्यक्ति के जीवन में विवाह की बहुत बड़ी भूमिका होती है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ता है। दोनों एक दूसरे का साथ देते हुए, जिंदगी की नई ऊंचाइयों की तरफ गति करते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार एक संपन्न दांपत्य जीवन के भीतर ज्योतिष का अहम योगदान होता है। अगर विवाह ठीक राशियों के लोगों के बीच हो, तो दोनों काफी खुशहाल जिंदगी व्यतीत करते हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते हमारे यहां विवाह से पहले वर और वधु की कुंडली को मिलाया जाता है। दोनों की कुंडली में जब सभी योग और गुण ज्यादातर समान पाए जाते हैं। उसके बाद ही पंडित दोनों के विवाह की दिन तारीख को निश्चित करते हैं। वहीं अगर विवाह ऐसी राशियों के बीच हो जाए, जिनके मध्य जरा भी तालमेल नहीं बैठता तो जीवन में कई दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैंं। आइए जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में -

Marriage between these zodiac signs are very challenging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुंभ और मकर

ज्योतिष विद्या के अनुसार कुंभ और मकर राशि के लोग रिश्तों को निभाने में काफी आगे होते हैं। कुंभ और मकर राशि के लोग आपस में कई विपरीत गुण और धर्म रखते हैं। मकर राशि के लोग काफी भावुक मिजाज के होते हैं। वहीं कुंभ राशि के लोग फैसला लेने में व्यवहारिक होते हैं। दोनों का विपरीत स्वभाव ही दोनों के बीच टकराव का कारण बनता है। इसी वजह से इनके बीच के रिश्ते खत्म हो जाते हैं।

Marriage between these zodiac signs are very challenging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कर्क और सिंह

कर्क और सिंह राशि के बीच 36 का आंकड़ा है। कर्क राशि के लोग अपने साथी के करीब रहना पसंद करते हैं। उसके साथ उनका काफी लगाव होता है। वहीं सिंह राशि के लोग काफी स्वतंत्र विचार के होते हैं। इनके भीतर असुरक्षा की भावना सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में दोनों राशि के लोग एक दूसरे से विपरीत स्वभाव रखते है। इनके एक होने पर सदा टकराव की स्थिति पैदा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage between these zodiac signs are very challenging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मिथुन और कन्या

ये दोनों राशि भी आपस में विपरीत स्वभाव रखती हैं। मिथुन राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं। वहीं कन्या राशि के लोग काफी व्यवहारिक। इस कारण दोनों के गुण धर्म आपस में नहीं मिलते। एक साथ रहने पर दोनों राशियों के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Marriage between these zodiac signs are very challenging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वृषभ और तुला

वृषभ और तुला राशि के लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ये काफी ज्यादा समझदार और साफ दिल के माने जाते हैं। दोनों राशियों के लोग शुरुआती दौर में आपसी रिश्ते अच्छे से निभाते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे ये दोनों अपनी बात मनवाने के लिए जिद पर अड़ जाते हैं। ऐसे में इनके बीच ईगो की समस्या आ जाती है। यही कारण है, जिसके चलते दोनों के रिश्ते टूटने लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed