फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

lal kitab remedies: दरिद्रता और रोगों से छुटकारा दिलाएंगें तेल के ये अचूक उपाय

Tue, 12 Jan 2021 11:27 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 12 Jan 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Lal Kitab measures to get rid of poverty and diseases
लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां तो लगी ही रहती हैं लेकिन कभी कभी ये परेशानियां अचानक से बहुत बढ़ जाती हैं। धन की कमी और रोग ये दो ऐसी समस्याएं हैं जिससे व्यक्ति के जीवन की सुख शांति नष्ट होने लगती हैं। यदि आपको भी इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो लाल किताब में बताए गए तेल के कुछ उपाय कर सकते हैं। तेल का संबंध शनिग्रह से माना जाता है। शनि की खराब स्थिति के कारण भी हमारे जीवन में समस्याएं आने लगती हैं, तेल के उपाय करके आप परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं तेल के उपाय...

Lal Kitab measures to get rid of poverty and diseases
pipal

यदि आप रोगों से परेशान हैं या फिर आपके परिवार का कोई सदस्य बहुत बीमार रहता है तो पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय लगातार 41 दिनों तक करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से असाध्य रोगों में भी लाभ मिलता है और रोगी जल्द ही स्वस्थ हो जाता है। इसके अलावा मनोकामनापूर्ति के लिए भी यह उपाय किया जा सकता है।

Lal Kitab measures to get rid of poverty and diseases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

यदि आप एक के बाद एक परेशानियों का सामना कर रहे हैं और आपको लग रहा है कि दुर्भाग्य से पीछा नहीं छोड़ रहा है तो शनिवार के दिन गेंहू के आटे में पुराना गुड़ मिलाकर सरसों के तेल में पुए बनाएं इसके बाद मदार के फूल, सिंदूर, आटे का दीपक सरसों के तेल वाला, आदि चीजों को एक पत्तल में रखें और रात के समय किसी चौराहे पर ले जाकर रख दें और दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाने की कामना करते हुए वापस आ जाएं लेकिन ध्यान रखें कि पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab measures to get rid of poverty and diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आपको शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन सवा किलो आलू और सवा किलो बैंगन ले लें और सरसों के तेल में छौंक लगाकर सब्जी बनाएं, इसके साथ ही सवा किलो आटे पूड़ी भी सरसों के तेल में बनाएं। इस भोजन को दिव्यांग और जरुरतमंदों को खिलाएं। इस उपाय को लगातार पांच शनिवार तक करना चाहिए इससे आपकी हर प्रकार की शारीरिक व्याधियां दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
Lal Kitab measures to get rid of poverty and diseases
हनुमानजी

चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी के चरणों में लगाएं और धूप दीप आदि से विधिवत पूजन करें, उसके बाद उन्हें फूल माला चढ़ाएं। ये उपाय मंगलवार और शनिवार के दिन करना चाहिए। इससे आपके जीवन के कष्ट दूर होने लगते हैं। कुछ लोग हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाते हैं लेकिन चमेली के तेल का दीप नहीं जलाना चाहिए। हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed