सोना एक ऐसा कीमती और चमकदार धातु है, जिसके आभूषण ज्यादातर लोग पहनते हैं। लोग सोने के अलग-अलग तरह के गहने जैसे चेन, कंगन, अंगूठी आदि बनवाकर पहनते हैं। महिलाओं को सोने के आभूषणों से खासा लगाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना धारण करने का संबंध आपके भाग्य से भी होता है। यदि सोने को सही अंगो पर धारण किया जाए तो वह आपके भाग्य को चमका सकता है तो वहीं गलत तरह से धारण किए गए सोने के कारण आपको परेशानियां हो सकती हैं। क्योंकि सोने को बृहस्पति की धातु माना गया है, इसलिए सोने को आभूषण धारण करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि सोने को किस अंग पर धारण करने से होता है नुकसान
लाल किताब के अनुसार शरीर के इन अंगो पर नहीं पहनना चाहिए सोना, उठाना पड़ता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महिलाएं सोने का कमरबंध बनवाकर पहनती हैं लेकिन कमर में सोना धारण नहीं करना चाहिए। यदि आप कमर में सोना धारण करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है और आपको यूट्रस आदि संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं हो या फिर मोटापे की समस्या हो उन्हें खासतौर पर कमर में सोना धारण करने से बचना चाहिए।
लोग सोने की अंगूठी और कंगन, चूड़ी आदि बनवाकर धारण करते हैं लेकिन बाएं हाथ में सोना धारण नहीं करना चाहिए। हांलांकि विशेष परिस्थितियों में बाएं हाथ में सोना धारण किया जा सकता है, लेकिन हो सके तो बाएं हाथ में सोना धारण करने से बचना चाहिए। दाएं हाथ में सोना धारण करना अच्छा रहता है।
लोग सोने को गहनों से साथ नकली (आर्टिफिशियल) अन्य धातुओं का बने हुए गहने भी धारण करते हैं लेकिन इससे आपके शुभ बृहस्पति का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए किसी अन्य धातु के साथ सोना धारण करते समये विशेष ध्यान रखें किसी योग्य ज्योतिष से इस बारे में जानकारी लेने के बाद ही सोना धारण करें।
लोग जब किसी समारोह आदि में जाते हैं तो मांस-मदिरा आदि का सेवन भी करते हैं लेकिन सोना धारण किए हुए कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही पवित्र धातु है।
ज्यादातर लोगों की आदत होती है जब वे कहीं से वापस आते हैं तो कुंडल, अंगूठी आदि को उतारकर सिरहाने तकिया के नीचे ही रखकर सो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको नींद में बाधा जैसी समस्या हो सकती है।
यदि आपका बृहस्पति खराब हो तो किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेने के बाद उसी के अनुसार ही सोना धारण करें।