सप्ताह के सात दिन का हमारे जीवन से गहरा जुड़ाव है। धर्म, आस्था और कार्य विशेष की दृष्टि से इन सातों दिन का अपना अलग—अलग महत्व है। मसलन, घर के किसी बच्चे को नजर लग जाने पर मंगलवार और रविवार के दिन उसकी विशेष रूप से नजर उतारने का विधान है। ऐसे ही सप्ताह के सभी सातों दिन हमारे जीवन को मंगलमय बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं सप्ताह का आखिर कौन सा दिन किस कार्य के लिए शुभ होता है और उस दिन क्या उपाय करना लाभकारी होता है।
जानें सप्ताह के सात दिनों में क्या करने से चमक सकती है आपकी किस्मत
रविवार- किसी भी कार्य के शुभारंभ के लिए इस दिन को बहुत शुभ माना गया है।
उपाय - कुंडली में सूर्य से जुड़े दोष को दूर करने या फिर सूर्य को उच्च करने के लिए जल में गुड़ और चावल मिलाकर रविवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्यदेव को जल अर्पित करें। निश्चित रूप से भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होगी।
सोमवार- भगवान शिव को समर्पित यह वार सभी कार्यों के लिए शुभ माना गया है। शादी, नामाकरण, गृह निर्माण, कॉलेज या स्कूल में प्रवेश आदि के लिए यह अत्यंत शुभ दिन होता है।
उपाय- सोमवार के दिन सफेद कपड़े धारण कर, सफेद चंदन का तिलक करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। आपके रुके हुए कार्य भी समपन्न हो जाएंगे।
मंगलवार - यह दिन कुछेक कार्य विशेष को लेकर अत्यंत शुभ माना गया है तो वहीं कुछ कार्यों के लिए बहुत ज्यादा अशुभ माना गया है। इस दिन आप नए मकान का कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन नए वस्त्र पहनना या सिलवाना इस दिन सही नहीं होता है।
उपाय- यदि किसी व्यक्ति का मंगल कमजोर हो, तो उसे मसूर का दाल दान में देना चाहिए और रेवड़ियों को पानी में बहाना चाहिए।
बुधवार- यह दिन नए घर में प्रवेश करने और नए वस्त्र धारण करने के लिए शुभ होता है। इन सभी कार्यों को करने में इस दिन कोई दिक्कत नहीं है।
उपाय- अगर किसी की कुंडली में बुध कमजोर हो तो उसे साबूत मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए। वहीं मूंग दाल के भिगोकर जानवरों को खिलाने से बुध की कृपा मिलती है।