फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: जन्म का समय बताता है आपका स्वभाव और करियर की दिशा

Fri, 26 Apr 2019 04:02 PM IST
Ayush Jha ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Fri, 26 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
according to astrology know all things about yourself by time of birth
जन्म समय के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और करियर

किसी भी बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहले उसके माता-पिता उसकी जन्मकुंडली बनवाते हैं। जन्मकुंडली के लिए तीन चीजों की जरूरत मुख्य रूप से पड़ती है। जिसमें जन्म स्थान, जन्म की तारीख और समय। इन तीनों में सबसे महत्वपूर्ण होता है जन्म का समय। कुंडली में जन्म समय से ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों का ज्ञान होता है, जो भविष्य के आकंलन में काफी सहायक होती है। आइए जानते है व्यक्ति के जन्म के समय से उसका स्वभाव और करियर की दिशा।

according to astrology know all things about yourself by time of birth

व्यक्ति का जन्म समय-सुबह 6-8 के बीच 
इस समय जन्में लोग बड़े जिज्ञासु होते है। ये लोग उन लोगों में से होते है जो अपने-आप में खुश रहते हैं। इनके पास खुद को खुश रखने की कई वजहे होती है। ऐसे लोग वर्तमान में जीना पसंद करते हैं। इस समय जन्में लोग अपनी जेब का विशेष ख्याल रखते हैं। ऐसे लोग वकालत के लिए उपयुक्त होते है।

according to astrology know all things about yourself by time of birth
सोचना
व्यक्ति का जन्म समय-सुबह 8-10 के बीच 
इस समय जन्मे लोग अपने दोस्तों की जान होते हैं। इस समय पैदा हुए लोग सत्य की पूजा और झूठ से नफरत करने वाले होते है। इन लोगों का स्वभाव बड़ा ही मिलनसार होता है। ये लोग बड़े ही स्वाभीमानी होते हैं। इन लोगों का साथ धन और भाग्य दोनों देता है। ये लोग किसी के आधीन होकर काम करना पसंद नही करते है, अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोग खुद का व्यापार करते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology know all things about yourself by time of birth
नौ ग्रह की कृपा
व्यक्ति का जन्म समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच
अगर आपका जन्म सुबह के 10 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच हुआ है तो मान लीजिये आपके ऊपर सभी नौ ग्रह की कृपा रहती है। समाज में आपके बुद्धि और ज्ञान की बहुत कदर होती है। जिस कारण आपका समाज में बड़ा ही सम्मान होता है। ऐसे लोगों का भाग्य जन्म से लेकर मृत्यु तक इनके साथ रहता है। जिसका सबसे बड़ा कारण है इनका धार्मिक होना। 
विज्ञापन
according to astrology know all things about yourself by time of birth

 व्यक्ति का जन्म समय दोपहर 12- 2 के बीच 
अगर आप दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच पैदा हुए हैं तो आप बड़े ही मेहनती है, आपके नयन-नक्ष आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। साथ ही इस समय जन्में लोग घूमना ज्यादा पसंद करते है।  अर्थात इन्हें नई-नई जगहो पर जाना लोगों से जान-पहचान बढ़ाना काफी पंसद होता है। इन लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बड़ी गजब की होती है। इनकी चतुराई और बुद्धिमत्ता का कायल हर कोई होता है। अक्सर देखा गया है कि ऐसे समाज सेवी होते है और इसे ही अपना पेशा बनाकर काम करते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed