Hindi News
›
Photo Gallery
›
Astrology
›
Kale Til Ke Upay Astrology These Measures of Black Sesame Will Change Your Luck in Hindi
{"_id":"6256a58709220e6fc11f9a41","slug":"kale-til-ke-upay-astrology-these-measures-of-black-sesame-will-change-your-luck-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kale Til Ke Upay: काले तिल के इन उपायों से दूर हो सकता है दुर्भाग्य, परेशानियों से मिलती है मुक्ति","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Kale Til Ke Upay: काले तिल के इन उपायों से दूर हो सकता है दुर्भाग्य, परेशानियों से मिलती है मुक्ति
Kale Til Ke Upay: हिंदू धर्म में लगभग सभी धार्मिक कार्यों में काले तिल का प्रयोग किया जाता है। पूजा पाठ में भी इसका विशेष महत्व होता है। इसके अलावा ज्योतिष में भी काले तिल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न हो, ज्योतिष में सभी के उपाय जरूर बताए गए हैं। आर्थिक, शारीरिक, दुर्भाग्य सहित कई तरह की परेशानियों को मात्र कुछ उपाय से दूर किया जा सकता है। ठीक इसी प्रकार काले तिलों के उपाय से किसी भी व्यक्ति किस्मत चमक सकती है और परेशनियां दूर हो सकती हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाले काले तिल आपकी जीवन की परेशानियों दूर कर सकते हैं। आज हम आपको काले तिल से जुड़े कुछ उपाय बताने जो रहे हैं, जिनसे आपके जीवन की सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं इसके कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में...
2 of 6
काले तिल के उपाय
- फोटो : iStock
यदि आपकी कुंडली में शनि के दोष है, तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से शनि के दोष से मुक्ति मिलती है।
3 of 6
काले तिल के उपाय
- फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार हर रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें और इस जल को शिवलिंग पर 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। रोजाना ऐसा करने से आर्थिक स्थिति ठीक होती है। अगर नौकरी में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काले तिल के उपाय
- फोटो : iStock
यदि आपके घर में कलह का वातावरण रहता है, तो दूध में तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें, जल को चढ़ाते समय ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में शांति का माहौल बनेगा और आपसी संबंध मधुर होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
काले तिल के उपाय
- फोटो : iStock
अक्सर छोटे बच्चों को नजर लग जाती है जिसके कारण वे रोना शुरु कर देते हैं। ऐसे में उनकी नजर उतारने के लिए एक नींबू को बीच से काटकर उसके एक भाग पर तिल लगाकर काले धागे से बांध दें। फिर उल्टी तरफ से नींबू करके सात बार ऊपर से उतारकर नींबू को कहीं दूर स्थान पर फेंक दें। मान्यता है कि इससे नजर दोष दूर होगा और बच्चा जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।