फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब और कब तक सताएगी सर्दी, देखिए क्या कहती है भविष्यवाणी

Sun, 24 Jan 2016 12:05 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन

अब और कब तक सताएगी सर्दी, देख‌िए क्या कहती है भव‌िष्यवाणी

weather prediction winter

इस साल ऐसा लग रहा था क‌ि सर्दी आएगी ही नहीं लेक‌िन मौसम ने अचानक से करवट ल‌िया और पूरा देश शीतलहर की चपेट में है। एक हफ्ते की सर्दी ने ही लोगों का जीना मुहाल कर रखा है और लोग सर्दी के जाने का इंतजार कर रहे हैं ता‌क‌ि जनजीवन सामान्य हो सके। इस व‌िषय पर ज्योत‌िषशास्‍त्री सच‌िन मल्होत्रा क्या कह रहे हैं खुद देख लीज‌िए।

अब और कब तक सताएगी सर्दी, देख‌िए क्या कहती है भव‌िष्यवाणी

weather prediction winter

ग्लोबल वार्मिंग और अलनीनो के प्रभाव के कारण ऋतुओं के चक्र में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। वर्ष 2015 में भारत में मानसून देरी से आया और काफी कमजोर भी रहा। नवंबर के दूसरे पखवाड़े और दिसंबर के पहले सप्ताह में चेन्नई में हुई भारी बारिश से आई भयानक बाढ़ ने मौसम वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया था।

अब और कब तक सताएगी सर्दी, देख‌िए क्या कहती है भव‌िष्यवाणी

weather prediction winter

उत्तर भारत में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने तेजी से दस्तक दी थी किन्तु बाद में वह अचानक से गायब हो गयी। दिसंबर के आखिरी हफ्ते और जनवरी के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य से 6-7 ड‌िग्री अधिक हो गया था। किन्तु फिर मकर संक्रांति के बाद सूर्य देव के राशि परिवर्तन के साथ ही ठंड ने उत्तर और मध्य भारत में एक बाद फिर से दस्तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब और कब तक सताएगी सर्दी, देख‌िए क्या कहती है भव‌िष्यवाणी

weather prediction winter

अभी पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभों के चलते पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद शीत लहर कमजोर पड़ने लगती है लेक‌िन इस बार स्‍थ‌ित‌ि कुछ अलग ही द‌िख रही है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखे तो शुक्र ग्रह ने 19 जनवरी को जब धनु राशि में प्रवेश किया था तब से तापमान में लगातार गिरावट महसूस की जा रही है। शुक्र धनु राशि में इस समय वक्री बुध से युति कर रहे है और उन पर एक अन्य शुभ ग्रह गुरु की दृष्टि पड़ रही है।

विज्ञापन

अब और कब तक सताएगी सर्दी, देख‌िए क्या कहती है भव‌िष्यवाणी

weather prediction winter

मेदिनी ज्योतिष में गुरु, शुक्र और बुध को जलीय ग्रह माना जाता है जो की परस्पर युति या दृष्टि के कारण सर्दियों में बर्फ़बारी और शीत लहर को जन्म देते हैं। 24 जनवरी को पड़ने वाली पूर्णिमा की कुंडली भी ठण्ड के और बढ़ने तथा उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्‍की बारिश पड़ने का संकेत दे रही है। वर्तमान में चल रही शीतलहर का प्रकोप 8 फरवरी को आने वाली अमावस्या तक रह सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed