फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान

Sat, 09 Jan 2016 01:08 PM IST
राकेश झा
राकेश झा Updated Sat, 09 Jan 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन

राहु आ रहा है स‌िंह राश‌ि में अब 18 महीने तक इन्‍हें करेगा परेशान

rahu transit in leo effect on zodiac sign

नवग्रहों में राहु को मंगल और शन‌ि के समान पाप ग्रहों के रूप में बताया गया है। हमेशा उलटी चाल से चलने वाला यह ग्रह 9 जनवरी 2016 को कन्या राश‌ि से न‌िकलकर स‌िंह राश‌ि में आने वाला है। राहु का यह गोचर एक अशुभ योग भी बना रहा है ज‌िसे गुरु चांडाल योग कहते हैं। ऐसे में राहु अब क‌िन राश‌ि वालों के ल‌िए संकटकारी और क‌िनके ल‌िए शुभ रहने वाला है, जान‌िए अपनी राश‌ि से।

राहु आ रहा है स‌िंह राश‌ि में अब 18 महीने तक इन्‍हें करेगा परेशान

rahu transit in leo effect on zodiac sign

मेष राश‌ि: राहु का गोचर आपकी राश‌ि से तीसरे घर में होने जा रहा है इसका असर आपके जीवन के कई क्षेत्रों पर द‌िखेगा। कई बार अपनी बुद्ध‌ि का समय पर उपयोग नहीं कर पाने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। मन भटकेगा और पढ़ने-ल‌िखने में आपकी रुच‌ि कम होगी। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा लेक‌िन अंधव‌िश्वास में भटक सकते हैं। स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी, मानस‌िक कष्ट एवं नौकरी व्यवसाय में द‌िक्कत आ सकती है।

राहु आ रहा है स‌िंह राश‌ि में अब 18 महीने तक इन्‍हें करेगा परेशान

rahu transit in leo effect on zodiac sign

वृष राश‌िः राहु आपकी राश‌ि से चौथे घर में होगा। ऐसे में आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आशंका है क‌ि इन द‌िनों मां के साथ आपका मन मुटाव हो सकता है। पार‌िवार‌िक सुख में कमी आ सकती है। जमीन खरीदने या बेचने का ख्याल आपके मन में आ सकता है। कुछ लोग अपने घर को आधुन‌िक साधनों से सजा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहु आ रहा है स‌िंह राश‌ि में अब 18 महीने तक इन्‍हें करेगा परेशान

rahu transit in leo effect on zodiac sign

मिथुन: राहु आपकी राश‌ि से तीसरे घर में होगा। तीसरे घर में राहु का आना आपके जोश, उत्साह और साहस को बढ़ाने वाला होगा लेक‌िन वक्री गुरु के साथ राहु का संबंध होने के कारण आप अपनी इन क्षमताओं का गलत मामलों में भी प्रयोग कर सकते हैं। भाई-बहनों से मेल म‌िलाप बनाए रखें क्योंक‌ि राहु आपके र‌िश्ते को खराब करने की कोश‌िश करेगा। कैर‌ियर से जुड़े मामले में बहुत सावधानी से फैसला लें।

विज्ञापन

राहु आ रहा है स‌िंह राश‌ि में अब 18 महीने तक इन्‍हें करेगा परेशान

rahu transit in leo effect on zodiac sign

कर्क राश‌िः राहु का गोचर अब अगले 18 महीने तक आपकी राश‌ि से दूसरे घर में होने जा रहा है। यह स्‍थान जमा धन और वाणी का है। ऐसे में राहु का यहां आना आपके धन के ल‌िए अच्छा नहीं है। इन द‌िनों आप क‌ितना भी कमाएं आपको लगेगा क‌ि धन रुक नहीं रहा है यहां तक क‌ि आपको जमा धन से भी खर्च करना पड़ सकता है। बढ़ते खर्च और उलझनों से आपका स्वभाव च‌िड़च‌िड़ा और वाणी दूष‌ित हो सकती है यानी कड़वे शब्दों का प्रयोग करेंगे। सलाह है क‌ि संयम से काम लें अन्यथा आपके र‌िश्तों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed