फरवरी महीने का राशिफल किसी को खुशी तो किसी के हिस्से में तकलीफ
इस महीने 4 ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर पूरे महीने सभी राशियों पर दिखेगा। आपकी राशि पर ग्रहों की स्थिति का कैसा प्रभाव पड़ेगा और इससे आपके लिए फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है, जानने के लिए पढ़िए फरवरी महीने का राशिफल।
फरवरी महीने का राशिफल किसी को खुशी तो किसी के हिस्से में तकलीफ
मेष राशिः आप ढैय्या के प्रभाव में हैं बावजूद इसके इस महीने के पहले भाग में आपकी राशि पर मंगल और गुरू की शुभ दृष्टि होने के कारण महीने के पूर्वार्द्ध में आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। लेकिन 20 फरवरी को मंगल के राशि परिवर्तन के बाद शनि मंगल का योग बनेगा जो आपके लिए परेशानी ला सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, घरेलू उलझन एवं चोट लगने की आशंका है। शनिवार के दिन पीपल में जल देना शुभ रहेगा।
फरवरी महीने का राशिफल किसी को खुशी तो किसी के हिस्से में तकलीफ
वृष राशिः इस महीने शनि मंगल की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी जिससे आपको मानसिक परेशानियों एवं उलझनों का सामना करना होगा। परेशानियों की वजह से आपको क्रोध जल्दी आएगा, इस पर काबू रखें। परिवार में तनाव एवं माता-पिता से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में लपरवाही से बचें। व्यवसायियों को लाभ के लिए अधिक सावधानी और परिश्रम से काम करना होगा।
फरवरी महीने का राशिफल किसी को खुशी तो किसी के हिस्से में तकलीफ
मिथुन राशिः महीने का पहला हफ्ता आपके लिए लाभप्रद और शुभ रहेगा। इस दौरान आय में वृद्धि, मान-सम्मान की प्राप्ति के साथ कार्यों में सफलता भी मिलेगी। लेकिन दूसरे हफ्ते में बुध आपकी राशि से आठवें घर में होने से आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के साथ ही घरेलू एवं आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
फरवरी महीने का राशिफल किसी को खुशी तो किसी के हिस्से में तकलीफ
कर्क राशिः महीने के पहले भाग में आपको मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों पर पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना होगा। जिनके संतान हैं उन्हें संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंता और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में मनोरंजन, भौतिक साधनों में आपकी रुचि बढ़ेगी इससे आपका व्यय भी बढ़ेगा।