{"_id":"35794f06a33505ef57cdf964cca4bb68","slug":"2015-dhanteras-muhurt-of-shopping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Horoscope","title_hn":"राशिफल ","slug":"horoscope"}}
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त
Mon, 09 Nov 2015 08:41 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी सागर मंथन से प्रकट हुए थे। भगवान के हाथों में अमृत भरा स्वर्ण कलश था। भगवान धनवंतरी को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बरतन खरीदने की परंपरा है। कहते हैं इसदिन खरीदारी करने से धन तेरह गुणा बढ़ता है इसलिए आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो शुभ मुहूर्त का जरूर ध्यान रखें ताकि आपका धनतेरस 13 गुणा धन बढ़ाने वाला हो।
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त
2 of 6
इस साल दीपावली 11 नवंबर को है और धनतेरस 9 नवंबर सोमवार को है। ज्योतिषशास्त्र का नियम है कि सूर्यास्त के बाद 2 घण्टे 24 मिनट की अवधि प्रदोषकाल के नाम से जानी जाती है। इस समय दीपदान और दीपावली पूजन करना शुभ होता है। दिल्ली में धनतेरस के दिन सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा।
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त
3 of 6
इसके बाद का समय प्रदोष काल होगा जिसमें 5 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक स्थिर लग्न वृष है। इस दौरान धनतेरस की पूजा करना शुभ और धन वृद्धि के लिए शुभ है। इस दौरान आप खरीदारी करके स्थिर लक्ष्मी की भी प्राप्ति कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन कई शुभ मुहूर्त हैं जिनमें खरीदारी करना शुभ फलदायी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त
4 of 6
खरीदारी के लिए एक शुभ मुहूर्त 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक है। इस समय अमृत योग बना है जो शुभ कार्यों में उन्नति और लाभ देता है। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए शुभ समय की बात करें तो यह है।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त
5 of 6
धनतेरस के दिन 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट का समय चर काल है। इस दौरन वाहन खरीदना और घर लाना शुभ रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।