Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 24 April 2022: सिंह, धनु और तुला राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन रहेगा शुभ, जबकि दो राशि वाले रहें संभलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में काम बिल्कुल संभलकर करना होगा, नहीं तो उनके अधिकारी उन्हें नौकरी से निकाल सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे।
आज का दिन आपको सुकून देने वाला रहेगा,क्योंकि आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने कुछ बढे हुए खर्चों में कटौती करने की सोचेंगे,लेकिन आपका सोचा हुआ काम पूरा नहीं होगा। आपको अपनी जायदाद अथवा किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी करते समय सौदा बहुत सोच विचार कर करना होगा व उसके सभी वैधानिक पहलुओं को जानना होगा। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी और परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान आप अपने पिताजी की मदद से खोजने में भी सफल रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा जिसे देखकर आपके शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। यदि दूसरों की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। आप अपने दिन का कुछ समय अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा,लेकिन माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसको नहीं करना है। कभी कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।