फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Remedies To Control Anger: बात-बात पर आता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Sat, 23 Apr 2022 05:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 23 Apr 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
astrological remedies to control anger gussa kam krne ke jyotish upay in hindi
बात-बात पर आता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

Astro Remedies To Control Anger : गुस्सा करना हर इंसान का स्वभाव होता है। आज के बदलते समय, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से इंसान का चिड़चिड़ा होना और गुस्सा करना जायज हो गया है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुछ ज्यादा ही गुस्सा आता है। ऐसे लोग बात-बात पर गुस्सा करते हैं या फिर बेवजह ही किसी भी व्यक्ति पर भड़क जाते हैं। अगर आपके साथ भी ही होता है। आप भी बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं तो इसका कारण ग्रह दोष भी हो सकता है। गुस्सा केवल व्यवहार और दिमाग से ही जुड़ा नहीं है। बल्कि राहु और मंगल दोष के चलते भी व्यक्ति को ज्यादा गुस्सा आता है। हालांकि इसके लिए भी ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके के जरिए आप ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करके गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन ज्योतिष उपायों के बारे में जिसके जरिए गुस्से को कम किया जा सकता है....  

astrological remedies to control anger gussa kam krne ke jyotish upay in hindi
बात-बात पर आता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
गुस्सा कम करने के ज्योतिषीय उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपको बात-बात पर गुस्सा आता है तो अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए चांदी की अंगूठी या पेंडेंट में बड़े साइज का असली मोती पहननें। चांदी मन को शांत करता है। साथ ही इससे जातक का चंद्र ग्रह ठीक होगा और क्रोध आने पर भी आप उसे ठीक से नियंत्रित कर पाएंगे।

astrological remedies to control anger gussa kam krne ke jyotish upay in hindi
बात-बात पर आता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

साथ ही आप अपने आसपास चंदन का प्रयोग अधिक करें। चंदन को आप टैल्कम पाउडर, परफ्यूम, धूपबत्ती या फिर अगरबत्ती किसी भी रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप रोज माथे पर चंदन का टीका भी लगा सकते हैं। इससे राहु दोष से राहत मिलेगी, आपका दिमाग शांत होगा। साथ ही गुस्सा कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrological remedies to control anger gussa kam krne ke jyotish upay in hindi
बात-बात पर आता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : pixabay

वहीं रोजाना सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले धरती मां को प्रणाम करें। इसके बाद सबसे पहले दायां पैर जमीन पर रखें। बिस्तर छोड़ने के बाद कम से कम 15 मिनट तक किसी से भी बात न करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा नियमित रूप से करने से गुस्सा कम होने लगता है और दिमाग में शीतलता आती है।

विज्ञापन
astrological remedies to control anger gussa kam krne ke jyotish upay in hindi
बात-बात पर आता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : pixabay

प्रतिदिन सुबह नहा धोकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें और सूर्यदेव का ध्यान करें। इसके अलावा यदि गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ जाते हैं, तो रोज घर की पूर्व दिशा में सुबह-शाम दीपक जलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed