फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2021: होली आज, ग्रहों का दुर्लभ संयोग एक राशि में शनि-गुरु

Mon, 29 Mar 2021 12:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 29 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Holi 2021 these auspicious yoga form on Holi 2021 know muhurat timings
होली 2021 - फोटो : अमर उजाला

आज देश में रंगों का त्योहार होली खेली जा रही है। रंगों का यह त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका जलाने के बाद अगले दिन मनाया जाता है। होली भारत के मुख्य पर्वों में से एक है जिसे बेहद धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। रंगों के साथ होली में गुजियों की मिठास, प्रेम, बंधुत्व, लोक कला, फागुन के गीत आदि की छटा भी देखने को मिलती है। इस साल होली पर कई संयोग बन रहे हैं जिससे होली के त्योहार का महत्व और बढ़ जाएगा। 

Holi 2021 these auspicious yoga form on Holi 2021 know muhurat timings
होली में सबसे बड़े और अहम ग्रह शनि और गुरु, होली के दिन मकर राशि में विराजमान होंगे। - फोटो : Pixabay
मकर राशि में शनि और देवगुरु बृहस्पति

होली में इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग, अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिन्हें मुहूर्त शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं ग्रह नक्षत्र की बात करें तो, होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में स्थित होगा। इसके अलावा दो सबसे बड़े और अहम ग्रह शनि और गुरु, होली के दिन मकर राशि में विराजमान होंगे। वहीं शुक्र और सूर्य ये दोनों ही मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि में, बुध कुंभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होगा।

Holi 2021 these auspicious yoga form on Holi 2021 know muhurat timings
होलिका दहन 2021: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन मुहूर्त 2021

28 मार्च को दिन में 1 बजकर 54 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगा। ऐसे में प्रदोष काल में इस बार होलिका दहन किया जाना शुभ फलदायी रहेगा। होलिका दहन का मुहूर्त शाम 06:20 से 08:41 तक रहेगा। इस वर्ष होलिका दहन के समय वृद्धि योग उपस्थित रहेगा। अपने नाम के अनुसार यह योग सभी शुभ कर्मों में वृद्धि और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। वृद्धि योग के साथ होलिका दहन के दिन कई और भी शुभ योग उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2021 these auspicious yoga form on Holi 2021 know muhurat timings
फाल्गुन पूर्णिमा 2021 - फोटो : अमर उजाला

फाल्गुन पूर्णिमा 2021
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 28, 2021 को 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 29, 2021 को 00:17 बजे

विज्ञापन
Holi 2021 these auspicious yoga form on Holi 2021 know muhurat timings
होलिका दहन में गाय के गोबर से बने कंडे और कुछ चुने हुए पेड़ों की लकड़ियों को ही जलाना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन से जुड़े नियम

होलिका दहन में गाय के गोबर से बने कंडे और कुछ चुने हुए पेड़ों की लकड़ियों को ही जलाना चाहिए। क्योंकि धार्मिक दृष्टि से भी पेड़ों पर किसी न किसी देवता का आधिपत्य होता है। उनमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए तीज-त्योहारों पर शास्त्रों में पेड़ों की पूजा करने का भी विधान है, जो हमारे लिए स्वास्थ्य वर्धक व हमारे प्राणों के रक्षक हैं। इसलिए हरे पेड़ों का होलिका दहन नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed