फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना: इन चार राशि के लोगों में छिपे होते हैं धनवान बनने के सारे गुण

Sun, 28 Mar 2021 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Mar 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
astrology these four zodiac signs are lucky
astrology - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार धन का संबंध कुंडली के दूसरे और आठवें भाव में माना जाता है। ऐसे में चार राशि के जातक ऐसे हैं जिन्हें कम उम्र में ही तरक्की, धन-दौलत और मान सम्मान प्राप्त होने लगता है। ये लोग मेहनती तो होते ही हैं, साथ ही इन राशि के लोगों का भाग्य भी पूरा साथ देता है। आइए जानते हैं वे चार राशियां कौन-कौन सी हैं।
astrology these four zodiac signs are lucky
राशि
वृषभ राशि
धन दौलत और ऐशोआराम प्राप्त होने वाली सभी राशियों में सबसे पहले वृषभ राशि आती है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते है जो सुख, वैभव और सभी तरह के सुख प्रदान करने वाले ग्रह माने गए है। इस राशि के जातकों का भाग्य साथ देता है। इन्हें थोड़ी सी ही मेहनत में काफी सफलता प्राप्त हो जाती है। दूसरों की तुलना में वृषभ राशि के जातक जल्दी कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ जाते हैं।
 
astrology these four zodiac signs are lucky
राशि

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते है। चंद्रमा मन के कारक माने गए है। मेहनती होने के कारण ये लोग जल्दी सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हे अपने जीवनकाल में बहुत धन कमाने के मौके आते हैं जिन्हें वे छोड़ते नहीं है। कर्क राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने की भी ज्यादा संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology these four zodiac signs are lucky
राशि
सिंह राशि
प्रतिभा के मामले में सिंह राशि के लोग आगे रहते हैं। इस राशि के स्वामी सूर्यदेव होते हैं जिसके कारण जीवन में मान-सम्मान और अच्छी नौकरी प्राप्त होती है। इस राशि के जातकों के अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। अपनी लीडरशिप के बल पर ये जल्दी कामयाबी के शिखर पर पहुंच जाते हैं। आप भीड़ में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और दूसरों से अलग दिखना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
astrology these four zodiac signs are lucky
राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक कम उम्र में ही सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ जाते हैं। भौतिक वस्तुओं के प्रति आपका बड़ा लगाव होता है और अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने की खातिर आप जमकर मेहनत करते हैं। आपको गाड़ी-बंगला एवं अन्य एशो-आराम की चीजें अधिक आकर्षित करती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed