फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2021: इस तरह होली में प्राकृतिक रंगों का करें उपयोग, ग्रह प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

Mon, 29 Mar 2021 12:02 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 29 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Holi 2021 play holi with natural colures to please these planets
होली 2021 - फोटो : अमर उजाला

रंगों की अपनी सौंदर्यता होती है, रंगों में एक आकर्षण होता है और रंग व्यक्ति के ऊपर अपना प्रभाव डालते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह का अपना निश्चित रंग होता है और यह व्यक्तित्व को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। होली में जो रंग खेलने के लिए इस्तेमाल होते हैं। यदि उनमें रासायनिक तत्वों का प्रयोग हुआ है तो वो हमारे लिए लाभकारी नहीं, अपितु नुकसानदायक हैं। क्योंकि इससे संबधित ग्रह का प्रभाव हमारे लिए नकारात्मक हो जाता है और हम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होते हैं।

Holi 2021 play holi with natural colures to please these planets
होली 2021 - फोटो : अमर उजाला

प्राकृतिक रंगों ग्रह होंगे प्रसन्न
यदि हम प्राकृतिक रूप से बने हुए रंगों का प्रयोग करें तो ये हमारे लिए अत्यंत लाभकारी होंगे और सबंधित ग्रह का सकारात्मक प्रभाव हमारे ऊपर पड़ेगा और होली के त्योहार का आनंद कई गुना बढ़ जाएगा। होली के प्राकृतिक रंगों को हम अपने घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे हम प्राकृतिक रंगों को तैयार करके होली के त्योहार का आनंद लें।

Holi 2021 play holi with natural colures to please these planets
होली 2021 - फोटो : Prayagraj
बुध ग्रह के लिए ऐसे तैयार करें हरा रंग 

हरा रंग बनाने के लिए हम मेंहदी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, वैसे भी मेंहदी का इस्तेमाल मांगलिक अवसरों पर किया जाता है, हरे रंग के लिए मेंहदी को आटे के साथ मिलाकर सूखा हरा रंग तैयार किया जा सकता है, इससे होली खेलने से बुध ग्रह सकारात्मक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2021 play holi with natural colures to please these planets
होली 2021 - फोटो : Prayagraj
पीले रंग के लिए हल्दी और बेसन का करें प्रयोग

पीला रंग देवगुरू बृहस्पति का रंग है, इसे बनाने के लिए हल्दी व बेसन का प्रयोग किया जा सकता है, इसमें जितनी मात्रा में हल्दी ली जाए उससे दोगुने मात्रा में बेसन मिलाया जाये आमतौर पर इसका उपयोग उबटन के लिए किया जाता है, पीला रंग बनाने में गेंदे, टेशू के फूलो का प्रयोग भी कर सकते हैं, इसके लिए इन फूलों को पानी में उबालकर रातभर छोड़ दें और सुबह इस रंग का इस्तेमाल होली खेलने में करें।

विज्ञापन
Holi 2021 play holi with natural colures to please these planets
होली 2021 - फोटो : Prayagraj
ऐसे तैयार होता है लाल रंग

लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतीक है, और मांगलिक कार्यों में यह बहुत शुभ माना जाता है, लाल रंग बनाने के लिए लाल चंदन का प्रयोग किया जा सकता है, इसमें गुड़हल के फूलों को सुखाकर और पीसकर मिलाया जा सकता है, इससे लाल गुलाल और भी खूशबूदार हो जाता है, गीला रंग बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में लाल चंदन पाउडर में पानी मिला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed