{"_id":"64c0c60f968fcf890f09449b","slug":"guruwar-ke-upay-jaagery-remedies-totake-can-get-rid-of-financial-issues-in-hindi-2023-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guruwar Upay: गुड़ की भेली से भी मिल सकता है आर्थिक तंगी से भी छुटकारा, गुरुवार के दिन करें ये उपाय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Guruwar Upay: गुड़ की भेली से भी मिल सकता है आर्थिक तंगी से भी छुटकारा, गुरुवार के दिन करें ये उपाय
Wed, 26 Jul 2023 01:05 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
गुड़ के ज्योतिष उपाय
- फोटो : अमर उजाला
Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन इन देवताओं की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।यदि कुंडली में बृहस्पति मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। सभी कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं अगर गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर काम में असफलता मिलती है और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।
Trending Videos
गुड़ के ज्योतिष उपाय
- फोटो : iStock
गुरुवार के दिन करें गुड़ के ये उपाय
- गुरुवार की सुबह स्नान करने के बाद केले के पेड़ पर भीगी हुई चने की दाल और एक गुड़ की डली चढ़ाएं। ऐसा लगातार 5 गुरुवार तक करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
गुड़ के ज्योतिष उपाय
- फोटो : iStock
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इस दिन उन्हें पीले फूल, चने की दाल के साथ गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ के ज्योतिष उपाय
- गुरुवार की शाम को एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठें और एक रुपए का सिक्का एक पीले कपड़े में बांधकर किसी अज्ञात स्थान पर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से अधूरी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
गुड़ के ज्योतिष उपाय
- इस दिन बृहस्पति देव के साथ-साथ सूर्य और मंगल ग्रह को गुड़ का भोग लगाने से भी सकारात्मक प्रभाव मिलता है। इसके प्रभाव से गुरुवार के दिन यह काम करने से आपके काम में कोई बाधा नहीं आएगी और काम आसानी से हो जाएगा।