फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Thu, 05 Oct 2023 07:35 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 05 Oct 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Guruwar Ke Niyam Avoid Doing These Work On Thursday Guruwar Ke Din kya kare kya Na Kare
Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम - फोटो : अमर उजाला

Guruwar Ke Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन सृष्टि के संचालनकर्ता भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। धार्मिक रूप से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से लोगों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही घर हमेशा सुख और समृद्धि से भरा रहता है। वहीं बृहस्पति ग्रह की बात करें तो इन्हें देवताओं का भी गुरु कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, कर्म, संतान और वृद्धि का कारक माना जाते हैं। जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं शुभ फल देते हैं। ऐसे में देवगुरु का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन केले के वृक्ष की पूजा की जाती है। पूजा पाठ के अलावा गुरुवार के दिन कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जिन्हें करने की मनाही है। इन कार्यों को करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होते हैं और व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से काम करने से बचना चाहिए...



Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र, सभी दुख हर लेंगे बजरंगबली

Guruwar Ke Niyam Avoid Doing These Work On Thursday Guruwar Ke Din kya kare kya Na Kare
Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम - फोटो : iStock

महिलाएं न धोएं बाल
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धुलना चाहिए। इस दिन जो महिलाएं बाल धोती हैं, उनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। बृहस्पति ग्रह के कमजोर कमजोर होने से कोई भी काम सुचारू तरीके से पूर्ण नहीं हो पाता है। इसलिए इस दिन महिलाएं बाल धोने से बचें। 

Guruwar Ke Niyam Avoid Doing These Work On Thursday Guruwar Ke Din kya kare kya Na Kare
Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम - फोटो : iStock
न कटवाएं बाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन पुरुषों को बाल नहीं कटवाने चाहिए। इन दिन बाल और दाढ़ी कटवाना निषेध माना गया है। ऐसा करने से सेहत खराब हो सकती है। साथ ही संतान सुख में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guruwar Ke Niyam Avoid Doing These Work On Thursday Guruwar Ke Din kya kare kya Na Kare
Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम - फोटो : iStock
घर में न लगाएं पोछा

गुरुवार के दिन घर में पोछा भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार के दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है और ईशान कोण का संबंध घर के छोटे सदस्यों से है। ऐसे में इस दिन घर में पोछा लगाने से बच्चों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

Chhath Puja 2023: इस साल कब है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय, खरना सहित अन्य सभी तारीखें

विज्ञापन
Guruwar Ke Niyam Avoid Doing These Work On Thursday Guruwar Ke Din kya kare kya Na Kare
Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम - फोटो : Istock
कपड़े भी धोने से बचें

गुरुवार के दिन कपड़े धोने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। इससे आपको शारीरिक और आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस दिन पोछा लगाने से भी बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed